Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में बीच बाजार स्कॉर्पियो से अवैध शराब की खेप जब्त, थाने के ठीक सामने अवैध कारोबार का संचालन!

Consignment of illicit liquor seized from a Scorpio in the middle of the market in Mauganj.Consignment of illicit liquor seized from a Scorpio in the middle of the market in Mauganj.

Consignment of illicit liquor seized from a Scorpio in the middle of the market in Mauganj.

मऊगंज: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मऊगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने बरहटा मोड़ के सामने एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक: MP 17 ZP 8170) को रोककर उसमें ले जाई जा रही कथित अवैध शराब की खेप जब्त कर ली है। पुलिस वाहन और शराब को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाने के सामने संचालित दुकान से जुड़ा है मामला?

बताया जा रहा है कि यह वाहन कथित रूप से मऊगंज थाना के सामने संचालित एक दुकान के संचालक से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से ब्रांडेड शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय था, हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस जांच में खुलेंगे कई राज़

पुलिस को मुखबिर से शराब के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बरहटा मोड़ के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर यह तलाशी ली गई। थाने के ठीक सामने अवैध कारोबार के संचालन की चर्चाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने लंबे समय से चल रहे इस कथित कारोबार की भनक पहले क्यों नहीं लगी। फिलहाल, पुलिस द्वारा जब्त शराब की मात्रा, कीमत, वाहन स्वामी और आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की आधिकारिक जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

Exit mobile version