Site icon SHABD SANCHI

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, बताया ऐसा कारण

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से स्तीफा दे दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे, हांलाकि उन्होने कांग्रेस पार्टी से स्तीफा नही दिया है। ज्ञात हो कि हेमंत कटारे भिंड जिले के अटेर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक है और उन्हे विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कटारे के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।

बताई यह वजह

कांग्रेस विधायक श्री कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार को ही कटारे की मैरिज एनिवर्सरी थी। वे शाम 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहें। कांग्रेस संगठन के लोगो का कहना है कि कटारे ने पद से स्तीफा दिया है न कि पार्टी से। वही कटारे के उपनेता प्रतिपक्ष के पद से स्तीफा दिए जाने के बाद राजनैतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है, हांलाकि हेमंत कटारे ने अभी खुल कर बात नही रखे है, तो वही कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि इस सबंध में चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version