कांग्रेस ने कहा आनंदपुर धाम ट्रस्ट में चल रहा सेक्स रैक्ट, आईएएस अधिकारियों पर उठाए सवाल

अशोक नगर। अशोक नगर जिले के आनंदपुर धाम पर कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाते कहां कि यहा यौन शोषण, जमीन कब्जा, गो-तस्करी और काले धन को सफेद करने का काम चल रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने सोमवार को भोपाल में प्रेसवार्ता करके आनंदपुर धाम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि आनंदपुर धाम में सालों से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। यहां युवकों का शोषण किया जा रहा है। देह व्यापार का संगठित रैकेट चल रहा है। इसके वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने आदिवासियों की जमीन और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है।

3 आईएएस अधिकारियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता अहिरवार ने तीन आईएएस अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल, अविनाश लवानिया और मयंक अग्रवाल आनंदपुर धाम ट्रस्ट के माध्यम से काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं। इधर अधिकारियों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कानूनी कार्यवाही की बात कही है।

देह व्यापार के लगाए आरोप

कांग्रेस नेता अहिरवार ने आरोप लगाया कि आश्रम में देह व्यापार जैसा संगठित रैकेट चल रहा है और उनके पास इससे जुड़े वीडियो सबूत मौजूद हैं। उन्होने मीडियो को 5 वीडियों उपलब्ध कराए है। जिसमें एक वीडियो में एक युवक अश्लील हरकत कर रहा है, जिसे आनंदपुर धाम का महात्मा बताया जा रहा है। दूसरे वीडियो में एक बाबा किसी से संबंध बनाता दिख रहा है, जबकि तीसरे वीडियो में एक बाबा पलंग पर निर्वस्त्र बैठा दिखाई दे रहा है। चौथे वीडियो में एक युवक ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, और पांचवें वीडियो में एक महिला सेवादार किसी पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने हमसे लड़कियां सौंपने को कहा। ये सभी वीडियो करीब एक साल पुराने बताए जा रहे हैं।

जांच नही हुई तो कोर्ट कर खटखटाऐगे दरवाजा

अहिरवार ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने, पीड़ितों को सुरक्षा देने और लापरवाह अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग किए है। उन्होने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *