प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला अंतर्गत फाफामऊ के रूडापुर गांव में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया हैं। तकरीबन 2.30 बजे एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा न सिर्फ ढह गया। बल्कि इसमें दर्जनों मजदूर दब गए हैं इतना ही नही इस हादसे में अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ है, जिससे लोगो में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुचा प्रशासन अब रेस्क्यू कर रहा है।
अब तक 4 लोगो की मौत
हादसा स्थल पर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू के दौरान 5 जेसीबी एवं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मलवे दबे लोगो को निकालने में लगी हुई है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत शुरूआती दौर में 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है और माना जा रहा है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में जन हानि हो सकती है।
दूर तक फैली गैस की दुर्गन्ध
इस हादसे में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस फैल गई और इसकी दुर्गन्ध दूर तक फैली रही। गैस की दुर्गन्ध के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं। तो वही इस हादसे में अमोनिया गैस का रिसाव होने के चलते राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। यह कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है।
हादसे के मुख्य विवरणः
स्थानः फाफामऊ क्षेत्र, रूडापुर,चांदपुर गांव, प्रयागराज।
कारणः जर्जर कोल्ड स्टोरेज की छत का हिस्सा अमोनिया पाइपलाइन पर गिरा, जिससे धमाका हुआ और बिल्डिंग ढह गई।
राहत कार्यः एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
गैस रिसावः अमोनिया गैस के रिसाव के कारण बचाव कर्मियों को अंदर जाने में कठिनाई हो रही है।
हताहतों की आशंकाः मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, लेकिन 15-20 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।

