Cocktail 2 मूवी रिलीज होने के बाद इसकी पहली रिएक्शन देखने को मिले हैं फिल्म का रिव्यू 20 जून को प्रकाशित हुआ जिसमें शाहिद कपूर कृति सनों और रश्मिका मंडाना मुख्य भूमिका में नजर आ रही है क्या एक तरह के लव ट्रायंगल वाली कहानी है। फिल्म देखने वाले लोगों के लिए ये फिल्म खूबसूरत लोकेशन और स्टार कास्ट होने के बावजूद कहानी और स्क्रीनप्ले के मामले में पूरी तरह से उम्मीद के अनुसार नहीं मिली है।
Cocktail 2 की कहानी में ऐसा क्या है खास?
कॉकटेल 2 की कहानी तीन किरदारों के रिश्तों के बारे में बताती है जिसमें फिल्म दिया (जो की रश्मिका मंडाना का किरदार है) नाम की एक लड़की होती है जो अपने पार्टनर कुणाल (जो शाहिद कपूर का किरदार है) की वफादारी को देखने के लिए अपने दोस्त एली (कृति सेनन का किरदार) को उसके करीब जाने के लिए कहती है यही से कहानी में एक लव ट्रायंगल शुरू होता है। हालांकि रिव्यू में बताया गया है की कहानी आगे बढ़ाने के साथ-साथ काफी हद तक अनुमानित ही लगती है और दर्शकों को कुछ नया अनुभव नहीं दे पातीहै।
ये भी पढ़े: फिल्म Lagaan से शुरू हुई Amin Hajee की Love Story.. मिला जिंदगी भर साथ
पहली Cocktail फिल्म से तुलना क्यों हुई?
फिल्म देखने वाले लोगों का रिएक्शन में यह कहना है की फिल्म कॉकटेल 2 की तुलना 2012 में आई इसकी पहली फिल्म कॉकटेल से होना स्वाभाविक है। पहले फिल्में रोल की भावनाओं और रिश्तो का संघर्ष ज्यादा दिख रहा था हालांकि नई फिल्म भी उसी तरह का माहौल दिखाने की कोशिश करती है लेकिन कहानी और किरदारों की गहराई पहले जैसी नहीं दिखती। यही कारण है की फिल्म अपनी एक अलग पहचान बनाने में संघर्ष करती दिख रही है।
कलाकारों के एक्टिंग पर क्या कहा गया?
Cocktail 2 Review के मुताबिक शाहिद कपूर का एक्टिंग फिल्म की मजबूत कड़ी बताया जा रहा है। उन्होंने अपने किरदार को संतुलित तरीके से निभाया है कृति को पर्याप्त स्क्रीन टाइम भी मिला है लेकिन उनके किरदार का लेखन कमजोर है। वही रश्मिका मंडाना का रोल सीमित दिख रहा है और उनके हिस्से में ऐसे दृश्य कम हैं जिससे उनका किरदार प्रभाव भीलगे।
ये भी पढ़े: Ab Hoga Hisaab के ट्रेलर में भाई के रिश्ते की कहानी को देखकर लोग बेताब..
निर्देशन और स्क्रीनप्ले पर क्या राय?
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और विदेशी लोकेशंस आकर्षक है। लेकिन लगभग ढाई घंटे की लंबाई होने के कारण कहीं हिस्से धीमे-धीमे महसूस होते हैं। फिल्म के स्क्रीन प्ले में ताजगी की कमी है। फिल्म की टीम ने एक्टर और तकनीकी पक्ष पर अपना भरोसा दिखाया है जबकि सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार ऑडियंस शुरुआती रिएक्शन मिले-जुले देरहे हैं।

