Site icon SHABD SANCHI

एमपी के शहडोल में वन अमले पर कोल माफियाओं का हमला, रेंजन समेत टीम को बंधक बनाकर मारपीट

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल से कोल माफियाओं की दबंगई का मामला सामने आ रहा है। यहां वन विभाग की टीम पर कोल तस्करों ने हमला बोलते हुए मारपीट किए है। यह घटना शहडोल वन परिक्षेत्र सोहागपुर थाना क्षेत्र के बडखेरा अंतर्गत खितौली बीट सीमा क्षेत्र से सामने आ रही हैं। यहां रेंजर समेत वन अमले को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

वन अमले को भीड़ ने घेरा

कोल तस्करों ने वन टीम पर तब हमला बोल दिए जब रेंजर राम नरेश विश्वकर्मा समेत पूरी टीम कार्रवाई करके लौट रही थी। ऐसा बताया जाता है कि सोन नदी के किनारे कोल माफिया चोरी छिपे कोयलें का खनन करके उसकी बिक्री कर रहे थे। इसकी जानकारी वन विभाग को लगी तो उक्त टीम मौके पर पहुचकर कार्रवाई कर दी। टीम जब वापस लौट रही थी, तो कोल माफियाओं के साथ 30 से अधिक लोगों की भीड ने घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस में की गई शिकायत

वन विभाग की टीम को बंधक बनाए जाने एवं मारपीट की एक शिकायत वन विभाग के द्वारा सोहागपुर थाना में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि शहडोल में क्षेत्र मे इस तरह की यह कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व भी अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हमले हो चुके हैं। ब्यौहारी क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा एक पटवारी और एएसआई पर ट्रैक्टर से कुचल कर मौत की नींद सुला दिए थें, तो वही अब वन अमले पर हमला का मामला सामने आ रहा है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version