Site icon SHABD SANCHI

1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में सीएम ने ट्रांसर्फर किए रूपए, बहनों ने किया भव्य स्वागत

खंडवा। मध्यप्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा बहनों को हर महीने अपने पैंसो का इतजार रहता है। फरवरी माह में उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहना योजना की 33वीं की किश्त शनिवार 14 फरवरी को खंडवा जिले के पंधाना से लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर कर दिए है। सीएम ने तकरीबन 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसर्फर किए है। जानकारी के तहत इस योजना के तहत अब तक प्रदेश की बहनों को 52,304 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।

बहनों ने किया भव्य स्वागत

लाडली बहनों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुचे सीएम मोहन यादव का खंडवा की बहनों ने भव्य स्वागत की, तो सीएम ने बहनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहां कि बहनें चिंता न करें, सरकार उनके खाते में पैसे भेज रही है। उन्होने कहा कि बहनों को पैसों के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए हर महीने सरकार खुद इसके लिए चिंता कर रही है कि बहनों को उनके खाते में पैसे भेजना है। आज वह वक्त आ गया है और सभी बहनों के खातों में पैसे पहुच रहे है।

सीएम ने 255 करोड़ रुपये की दिए सौगात

पंधाना पहुचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विकास कार्यों की सौगात भी दिए है। वे 255 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करने के साथ ही 354 करोड़ रुपये के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किए है। मुख्य रूप से 252 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली खंडवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना, 2.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा का भूमि-पूजन और लोकार्पण शमिल है।

Exit mobile version