सीएम मोहन यादव के बयान से सियासी बबाल, कांग्रेस ने कहा मांगे माफी

भोपाल। अगर सचिव काम नहीं करेगा तो, साले को हटा देंगे… इनकी औकात क्या, दिक्कत आएगी तो ठीक करेंगे. सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह बयान प्रदेश के पंचायत सचिवों को लेकर वायरल हो रहा है, तो वही इस बयान पर अब कांग्रेस हमलाबर है और प्रदेशअध्यक्ष इसके लिए सीएम मोहन यादव को सार्वजनिक रूप से माफी मागने की मांग उठा रहे है।

सरपंच सम्मेलन में कही यह बात

दरअसल, राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में मंगलवार को आयोजित सरपंच संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होने सरपंचों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई घोषणाएं किए तो वही सरपंचों को भरोसा दिलाया कि अगर सचिव काम नहीं करेगा तो उनका ठीक कर दिया जाएगा। सीएम का यह बयान वायरल होते ही विपक्ष ने इस पर आपत्ति उठाई है और कहां कि पंचायत सचिवों का यह अपमान है।

25 लाख रूपए तक के कार्य का सरपंचों को अधिकार

सम्मेलन के दौरान सीएम यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतराज व्यवस्था में सरपंचों के पास पर्याप्त शक्तियां हैं और वे अपनी पंचायत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. पंचायतों को 25 लाख रुपए तक के कार्य करने का अधिकार दिया जा रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर किए जाने की घोषणा किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *