CM Mohan Yadav In Indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। तत्पश्चात, उन्होंने बड़वानी जिले के मोरतलाई गांव में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया तथा एनडीए की विजय पर अपना बयान दिया।
CM Mohan Yadav In Indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में ट्रांजिट पर रुके, लेकिन अचानक उनका काफिला ऐतिहासिक राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर की ओर मुड़ गया। उन्होंने मंदिर पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। यह दौरा पूरी तरह अनौपचारिक था, मगर इससे स्थानीय प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों में हलचल मच गई। मंदिर निरीक्षण के बाद वे बड़वानी जिले के मोरतलाई गांव में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
बिहार में NDA की जीत पर सीएम का बयान
बिहार चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA फिर मजबूत स्थिति में है। 2014 से देश में आए परिवर्तन को दुनिया ने देखा है। लगातार चुनावी जीत मोदी के करिश्माई नेतृत्व का प्रमाण है। बिहार के नतीजे दिखाते हैं कि जनता विकास के साथ है। उन्होंने नारा दिया ‘बिहार में बहार है, फिर NDA सरकार है।’
बड़े नेताओं को बधाई, कांग्रेस पर तंज
सीएम ने नीतीश कुमार, जेपी नड्डा और अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति और जमीनी काम ने मजबूत आधार तैयार किया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोलेये नतीजे सबक हैं. जमीन छोड़ हवा में राजनीति करने वालों का यही हश्र होता है।
बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण
बड़वानी के मोरतलाई गांव में जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य आयोजन में शामिल हुए सीएम ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। करीब 20 एकड़ के विशाल सभा स्थल पर बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय और ग्रामीण जुटे। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित भी किया।
