श्योपुर। एमपी के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में रविवार को वन्यजीव संरक्षण को नई मजबूती मिली। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ा। कार्यक्रम कूनो नेशनल पार्क के भीतर पालपुर फोर्ट के सामने कूनो नदी तट पर आयोजित किया गया। इस दौरान कूनों नेशनल पार्क प्रबंधन समेत वान्य जीव विशेषज्ञ एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

एमपी में बढ़ रहे पर्यटक
वान्य जीवों को छोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सिर्फ पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश लगातार पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। कूनो जैसे संरक्षित क्षेत्र वन्यजीवों के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और पर्यटन अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहे हैं।
लुप्त हो रहे जीवों को पुर्जजीवित करने का प्रयास
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कि प्रदेश सरकार लुप्त हो रहे जीवों को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। उसी के तहत पालपुर किले के सामने कूनो नदी में कुल 53 घड़ियाल और 25 कछुए छोड़े। इन 53 घड़ियालों में 28 नर और 25 मादा घड़ियाल हैं। इसके साथ ही, दुर्लभ प्रजाति के 25 कछुए भी नदी के पानी में छोड़े गए।
