Site iconSite icon SHABD SANCHI

CJP के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, मांगों पर चर्चा का दिया आश्वासन

jp naddajp nadda

jp nadda

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच संगठन के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी सौरभ दास ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की।

सौरभ दास ने बताया कि वे और आशुतोष रांका दोपहर करीब 12 बजे से जेपी नड्डा के आवास पर मौजूद थे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को विस्तार से उनके सामने रखा। इन मांगों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे या उन्हें पद से हटाए जाने की मांग भी शामिल थी।

मुलाकात के बाद सौरभ दास ने कहा कि जेपी नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर उचित स्तर पर बातचीत की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस वादा नहीं किया गया है।

सौरभ दास ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा और प्रदर्शनकारी अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

Exit mobile version