Site icon SHABD SANCHI

CJP का दिल्ली में विरोध मार्च, 5 सितंबर को इंडिया गेट से निकलेगी रैली

abhijeet

abhijeet

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के खिलाफ 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।

इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च

पार्टी के मुताबिक, यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा और नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा। मार्च में देशभर से छात्रों, युवा संगठनों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

छात्रों और पीड़ित परिवारों की अगुवाई

CJP ने बताया कि मार्च का नेतृत्व NEET से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के परिवार करेंगे। पार्टी ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की बात कही है।

Exit mobile version