Site iconSite icon SHABD SANCHI

CISF ने शुरू किया विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, अमित शाह के 5000 साइबर कमांडो विजन को मिलेगा बल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘5000 साइबर कमांडो’ तैयार करने के विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने जवानों के लिए एक विशेष Cyber Security Training Programme शुरू कर दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘5000 साइबर कमांडो’ तैयार करने के विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने जवानों के लिए एक महत्वाकांक्षी साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

आईआईटी मद्रास में चल रहा एडवांस कोर्स

इस कार्यक्रम के तहत CISF के 35 चुनिंदा जवानों को IIT Madras में छह सप्ताह का एडवांस साइबर सुरक्षा कोर्स कराया जा रहा है। कोर्स 8 जून से शुरू हो चुका है।

जवानों को मिलेगी एक्सपर्ट ट्रेनिंग

छह सप्ताह के इस कोर्स में जवानों को Network and Cloud Computing, Digital Forensics, साइबर खतरों की पहचान, Artificial Intelligence (AI), Machine Learning (ML), Incident Response और कानूनी ढांचे जैसे अत्याधुनिक विषयों की गहन ट्रेनिंग दी जाएगी। मुख्य उद्देश्य जवानों की साइबर क्षमताओं को मजबूत करना है ताकि वे उभरते डिजिटल खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकें।

अब तक 1600 से ज्यादा जवानों को दी जा चुकी है ट्रेनिंग

CISF लगातार अपने जवानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। पहले से ही बल के 1600 से अधिक जवानों को National Forensic Sciences University (NFSU) दिल्ली-गांधीनगर, Defence Institute of Advanced Technology (DIAT) पुणे और National Police Academy हैदराबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में साइबर सुरक्षा और साइबर कमांडो ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

CERT-In लिस्टिंग और ISO सर्टिफिकेशन की तैयारी

सीआईएसएफ अब CERT-In के साथ खुद को Information Security Auditing Organization के रूप में रजिस्टर्ड कराने की प्रक्रिया में है। इसके लिए जवानों को ISO/IEC 27001 सर्टिफिकेशन प्रोग्राम भी कराया जा रहा है, जिससे बल के अंदर साइबर ऑडिटिंग, कंप्लायंस और रिस्क मैनेजमेंट की मजबूत क्षमता विकसित हो सके।

भविष्य में साइबर सुरक्षा कंसल्टेंसी सेवाएं भी देगा CISF

देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे हवाई अड्डों, परमाणु संयंत्रों, बंदरगाहों और मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले CISF ने अब साइबर क्षेत्र में भी विस्तार करने का फैसला किया है। बल जल्द ही सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों को Cyber Security Consultancy सेवाएं प्रदान करेगा।

Exit mobile version