रीवा। विंध्य के कलाकारों को मंच देने के लिए रीवा के कृष्णाराज कपूर ऑडिटोरियम में 5 दिवसीय चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ख्याति लब्ध कलाकारों के साथ ही बघेलखंड के युवाओं ने एक से बढ़कर एक नाट्रय मंचन एवं फिल्मों का प्रदर्शन करके अपनी कला का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किए। इस चित्रांगन महोत्सव के आयोजक विभू सूरी एवं अंकित मिश्रा ने बताया कि चित्रांगन महोत्सव का यह 6वां वर्ष है। जिसमें कलाकार अपनी प्रस्तुती दे रहे है। उन्होने बताया कि यह आयोजन कलाकारों को मंच देने के साथ की कला क्षेत्र के जाने माने लोगो से सीधे रूबरू कराना ही आयोजन का मुख्य उद्रदेश्य है। जिसमें यह अपने नित नए आयामों को छू रहा है।

महाभारत सीरियल के कृष्ण ने कहां
चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव में महाभारत सीरियल के कृष्ण यानि कि नीतिश भारद्वाज ने हिस्सा लेकर इस आयोजन की तरीफ किए। उन्होने कहां कि यह तानसेन की नगरी है, यानि यह भू-धरा कला से परिपूर्ण रही है और ऐसी कला को चित्रांगन के आयोजक जीवंत कर रहे है। यह अपने आप में एक बड़ी बात है।
राजकुमारी मोहिना सिंह ने कहा
टीवी सीरियल की कलाकार रही राजकुमारी मोहिना सिंह उत्तराखंड से रीवा पहुची और चित्रागन कार्यक्रम में बतौर अतिथी के रूप में हिस्सा लेकर रीवा के कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि चित्रागन के इस आयोजन से यहां की कला को और बल मिलेगा। उन्होने कहा कि कई बार कलाकर विचलित हो जाते है और अपने अंदर छिपी हुई कला को छोड़कर दूसरे रास्ते पर चल देते है, लेकिन कला ऐसी विधा है, जो एक कलाकार के अंदर ही हो सकती है और इसे सदैव बनाए रखना ही कलाकार का ध्येय होना चाहिए।

इन्होने भी लिया हिस्सा
चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव में माखनलाल विश्वविद्यायल के कुलपति विजय मनोहर, डायरेक्टर एमपी एसडी संजय श्रीवास्तव, फिल्म डायरेक्टर राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ निर्देशक आंनद मिश्रा, वरिष्ठ निर्देश संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ला ने हिस्सा लेकर यहां के कलाकारों को जानकारी देने के साथ ही कला के प्रति प्रेरित किए।
ये हुए आयोजन
चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव की शुरूआत महाभारत के चक्रवियू नाट्रय मंचन एवं लेजर लाइट शो के साथ हुआ। जिसमें महाभारत सीरियल में कृष्ण का सफल रोल निभाने वाले कलाकार नीतिश भारद्वाज एवं उनकी टीम ने ऐसी शानदार प्रस्तुती दी कि मानों पूरा थ्रियेटर झूमने के लिए मजबूर हो गया। तो वही गुड़िया की शादी का कलाकरों ने शानदार मंचन करके दर्शकों का मंत्र मुग्ध कर दिया।

मस्तमौला की रही चर्चा
इस चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव में मस्तमौला नाट्रय मंचन की दर्शकों में बड़ी चर्चा रही। अंकित मिश्रा एवं गीत सूरी तथा उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत इस मस्तमौला नाट्रय मंचन के माध्यम से दर्शकों को खूब गुद-गुदाया और यह संदेश दिया कि मस्तमौला जीवन जीना ही जीवन का आधार है अन्यथा जीवन वीरन हो जाता है। कार्यक्रम की इस कड़ी में कलाकारों ने ब्रिरजू भैया का भी मंचन किए। चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव का समापन इंडियन ओसन बैंड से किया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने की तरीफ
चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव के मुख्य अतिथी रहे उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने विंध्य के कलाकारों को सम्मानित किए और उन्होने कहा कि निर्माणकार्य एवं महानगर के रूप में केवल रीवा विकसित नही हो रहा है बल्कि कला का ऐसा माहौल यहां बन रहा है कि यहां के कलाकार थ्रियेटर में अपनी प्रस्तुती दे रहे है। चित्रांगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं नाट्रय महोत्सव इसका जीवंत उदाहरण है। इसमें विंध्य के कलाकारों के साथ ही जानेमाने कलाकार भी अपनी प्रस्तुती दे रहे है।
