Site icon SHABD SANCHI

रामनवमी में दीवाली जैसा जगमग रहा चित्रकूट, 22 लाख जले दिए, मऊगंज के कलाकार ने दी प्रस्तुती

चित्रकूट। रामनवमी के पावन अवसर एवं चित्रकूट के गौरव दिवस पर पूरा चित्रकूट दिया की रोशनी से जगमग रहा। यहा 22 लाख दीप जला कर रामनवमी में दीवाली जैसा उत्सव देखने में आया है। कार्यक्रम में प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी समेत अन्य अतिथी मौजूद रहे।

एमपी-यूपी रहा जगमग

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश दोनों ही हिस्सों में चित्रकूट नगर को दीपों की रोशनी से सुसज्जित किया गया। चित्रकूट के गौरव दिवस को लेकर संपूर्ण चित्रकूट वासियों में विशेष उल्लास और उत्साह देखने को मिला। चित्रकूट में स्थित आश्रम, मंदिर प्रांगण, मंदाकिनी तट, कामदगिरी परिक्रमा एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा परिसरों में पूर्णतः जन सहयोग से 22 लाख से अधिक दीपक जलाये गये। इसके साथ ही सभी चित्रकूट वासियों ने अपने-अपने घरों में दीपकों की लड़ियां सजा कर रामनवमी का प्रकाश पर्व मनाया। चित्रकूट के गौरव दिवस पर पूरे चित्रकूट नगर में दीवाली से भी कहीं अधिक दीपकों की सजावट मुख्य मार्गों, सभी आवासीय परिसर, शैक्षणिक संस्थान सहित सभी मंदिर, आश्रम, स्वयं सेवी संस्थान, पवित्र मंदाकिनी के दोनों तरफ के घाट, कामदगिरि परिक्रमा और कामतानाथ मंदिर सहित संपूर्ण चित्रकूट नगर में की गई थी।

मऊगंज की लोक गायिका ने गाए गीत

संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन सतना के सहयोग से भरत घाट चित्रकूट में आयोजित प्राकट्य पर्व कार्यक्रम में सांस्कृतिक स्वरूपों में श्रीराम की महिमा देखने को मिली। श्रीराम नवमीं के पावन अवसर पर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा प्राकट्य पर्व का आयोजन किया गया।
चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत बघेली लोक गायन से की गई। जिसमें सुश्री स्नेहा मिश्रा मऊगंज द्वारा दी प्रस्तुती दी गई। श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका सुश्री तरुणा सिंह ग्वालियर के निर्देशन में दी गई। वहीं सुविख्यात भजन गायक शर्मा बंधु उज्जैन द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी गई।

Exit mobile version