Chiraiya Series : हाल ही में दिव्या दत्ता की वेब सीरीज चिरैया सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, ये शो जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार इस सीरीज वैवाहिक रिश्तों में आपसी सहमति के मुद्दे को सामने लाती है जिससे दर्शकों में असहजता और बहुत सा माहौल दोनों देखा जा रहा है।
Chiraiya Series में उठाया गया सबसे संवेदनशील मुद्दा
वेब सीरीज चिरैया में मुख्य फोकस वैवाहिक जीवन के भीतर पार्टनर की सहमति के सवाल पर ध्यान आकर्षित किया गया है। कहानी एक पारंपरिक परिवार के बारे में है जहां पत्नी की इच्छा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जाता है। फिल्म की आधिकारिक एनालिसिस के अनुसार बताऊं तो यह शो हमारे समाज के उस पहलू को दिखाता है जिसे अक्सर निजी मामला कहकर लोग टाल देते हैं। यही कारण है कि आजकल Chiraiya Series चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
ये भी पढ़े: पहली फिल्म है तो क्या मुझसे रेप करवाओगे, Sanoj Mishra पर भड़कीं मोनालिसा
दिव्या दत्ता का रोल और कहानी की दिशा क्या है?
इस वेब सीरीज में दिव्या दत्ता एक पारंपरिक बहू के किरदार में है शुरुआत में उनका किरदार सामाजिक मान्यताओं के साथ ही चलता दिखता है लेकिन धीरे-धीरे स्थिति को समझते हुए वह भी सवाल उठाने लगती है। जानकारी के अनुसार यही बदलाव इस कहानी का सबसे मुख्य आधार बताया जा रहा है जो दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर कर रहा है।
दर्शकों में असहजता ही क्यों बना रिएक्शन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कहानी दर्शकों ने Chiraiya Series को अनकंफरटेबल सीरीज बताया है हालांकि अन्य लोगों की रिएक्शन के अनुसार हमारा मानना है कि यह असहजता ही इस सीरीज का उद्देश्य है। इस वेब सीरीज का मकसद मनोरंजन से ज्यादा लोगों में जागरूकता बढ़ाना है ताकि समाज में मौजूद इन सभी संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर लोग चर्चा करें।
रियलिस्टिक प्रस्तुति और आलोचना के बिंदु क्या हैं
Chiraiya Series को उसकी यथार्थवादी प्रस्तुति के लिए काफी तारीफ मिल रही है पारिवारिक माहौल और संवाद की वास्तविकता के करीब इस सीरीज को बताया जा रहा है। हालांकि कुछ रिएक्शन में यह भी बताया गया की कहानी की कुछ हिस्सों में धीमी और इमोशनल रूप से भारी लग रही है यह भी एक कारण है कि सभी दर्शकों के लिए ये आसान अनुभव नहीं है।
ये भी पढ़े: रैपर Badshah की दूसरी पत्नी ईशा रिखी कौन है.. कबसे थे दोनों relationship में…
OTT प्लेटफॉर्म पर बढ़ती सामाज के विषयों की कहानियां
जिओ हॉटस्टार जैसे प्लेटफार्म पर हाल ही में सामाजिक मुद्दों पर आधारित कंटेंट बढ़ता जा रहा है चिरैया सीरीज भी इसका हिस्सा बताई जा रही है। जहां मनोरंजन के साथ लोगों को सामाजिक संदेश भी दिया जा रहा है ऐसे कंटेंट देखने से दर्शकों में जागरूकता का माहौल बढ़ता है भले ही वह देखने में असहज क्यों ना लगे।

