Chiraiya OTT Release Date: एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की नई सोशल ड्रामा वेब सीरीज चिरैया ओटटी रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आई है जानकारी के मुताबिक यह सीरीज 20 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। परिवार के रिश्तों और समाज के मुद्दों पर आधारित इस कहानी को लेकर दर्शकों के बीच चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।
सीरीज Chiraiya OTT Release Date के बारे में जानकारी
सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरीज रिलीज की तारीख 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है और यह सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर देखी जाएगी। जानकारी के अनुसार इस हॉटस्टार स्पेशल सीरीज के तौर पर रिलीज किया जाने वाला है। इस सीरीज में कुछ सीमित एपिसोड ही उपलब्ध होंगे जिन्हें लेवल या क्रम के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि jio hotstar की तरफ से एपिसोड संख्या को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़े : Aparshakti Khurana ने ‘Jab Khuli Kitaab’ की स्क्रिप्ट को बताया प्योर…
Chiraiya Web Series की Cast और निर्माण टीम के बारे में
चिरैया वेब सीरीज में कई एक्सपीरियंस्ड एक्टर प्रमुख भूमिका में आपको नजर आएंगे इस सीरीज में मुख्य कलाकारों में दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं। इन सभी के अलावा इस सीरीज में सिद्धार्थ शाह, Prasanna Bisht, Faisal Rashid, टीनू आनंद और सरिता जोशी भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट का निर्देशन शशांत साह ने किया है। दमदार कलाकार की लिस्ट और सीरीज का विषय सामाजिक होने के कारण इस सीरीज को एक गंभीर ड्रामा सीरीज कहा जा सकता है।
कहानी और सामाजिक विषय क्या है
सीरीज चिरैया की कहानी एक पारिवारिक कहानी की तरह ही है जो रिश्तो की भीतर मौजूद अलग-अलग प्रकार की उलझी हुई स्थितियों को दिखाती है। इस सीरीज में एक महिला को यह पता चलता है कि उसके परिवार की एक सदस्य वैवाहिक संबंध में शोषण का सामना कर रही है इसके बाद कहानी में एक सामाजिक संघर्ष की दिशा दिखाई देती है। इस सीरीज में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि पारिवारिक प्रतिष्ठा और अपने अधिकार के बीच संतुलन बनाना कितना मुश्किल होता है।
ट्रेलर और दर्शकों का क्या है रिएक्शन
इस सीरीज का ट्रेलर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके विषय को लेकर चर्चाएं देखने को मिलरही है। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने इस कहानी के सामाजिक पहलू पर ध्यान दिया है। हालांकि सीरीज बनाने वाले निर्वातों की ओर से सारी ऑफिशियल बयान में केवल इतना बताया गया है कि यह प्रोजेक्ट सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक ड्रामा सीरीज है और इसका उद्देश्य दर्शकों के बीच विचार विमर्श को बढ़ावा देना है।
ये भी पढ़े : Krithi Shetty का एलिगेंट ब्लैक लुक चर्चा में, फैंस ने की तारीफ
Chiraiya web series को लेकर क्या उम्मीदें हैं?
एस सीरीज सामाजिक विषय पर आधारित कहानी की तरह ड्रामा फिल्म होने वाली है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि ऑडियंस इस सीरिज को कितना पसंद करते हैं।
.

