Site iconSite icon SHABD SANCHI

मुंबई के ‘RA Studio’ में बच्चों को बंधक बनाया, स्टूडियो जलाने की धमकी

मुंबई के पवई इलाके में स्थित रा स्टूडियो (RA Studio Childrens Hostages) की पहली मंजिल पर चल रही एक्टिंग क्लास में गुरुवार को 20 से ज्यादा बच्चों को बंधक बनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी ने वीडियो जारी कर स्टूडियो में आग लगाने की धमकी दी थी। पुलिस और स्पेशल कमांडो की त्वरित कार्रवाई से एक घंटे के अंदर सभी बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया और आरोपी रोहित आर्या को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्टूडियो में लगभग 100 बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। बंधक बनाए गए बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए। सूचना मिलते ही माता-पिता मौके पर पहुंचे। आरोपी ने खुद को रोहित आर्य बताया और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया।

आरोपी रोहित आर्या का वीडियो बयान

“मैं रोहित आर्य हूं। सुसाइड करने के बजाय मैंने एक प्लान बनाया। कुछ बच्चों को बंधक बनाया है। मेरी मांगें साधारण और नैतिक हैं – कुछ सवालों के जवाब चाहिए। मैं आतंकवादी नहीं हूं, पैसे की मांग नहीं कर रहा। अगर उकसाया गया तो स्टूडियो को आग लगा दूंगा और बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता हूं।”

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित आर्या के तौर पर की है। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो ने कार्रवाई की और एक घंटे में बच्चों को छुड़ा लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबर अपडेट हो रही है. …

Exit mobile version