इंदौर। मध्यप्रदेश में बाल-विवाह का मामला सामने आने के बाद प्रशासन के हाथ खड़े हो गए और इस मामले में दोषियों पर अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के तहत इंदौर में नाबलिंग लड़की की चोरी छिपे शादी की जा रही थी। मौके पर पहुचे प्रशासन ने न सिर्फ शादी को गलत बताया बल्कि नाबालिंग की शादी के मामले में पुलिस ने लड़की के दादा-दादी समेत 13 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
यह है मामला
बाल विवाह का यह मामला इंदौर के रंगावास क्षेत्र का है। जानकारी के तहत यहां 25 अप्रैल को 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का विवाह उसके दादा 42 साल के अधेड़ व्यक्ति से करवां दिए थें। इसी बीच महिला बाल-विकास विभाग और पुलिस को जानकारी लग गई। सूचना के आधार पर पुलिस और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुच कर इस शादी को कैशिंल करवाएं और निगरानी दल को तैनात किए थें।
बहू के सर्त पर हो रही थी शादी
जानकारी के तहत जिस लड़की की शादी हो रही थी। उसके पिता नही है और दादा-दादी उसकी शादी अपनी ही बहू के अधेड़ चाचा के साथ करवा रहे थें। बताया जाता है कि बहू की शर्त को पूरा करने के लिए यह विवाह करवाया जा रहा था। बहू की शर्त थी कि ननद की शादी अगर उसके चाचा से करवा दिया जाए तो वह ससुराल अपने घर चली आएगी। जिस पर लड़की का दादा-दादी उसकी शादी कर रहे थे।
जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
नाबालिंग से शादी के मामले की जांच जुटी पुलिस ने जांच के आधार पर अब 13 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें दादा-दादी समेत परिवार के 13 सदस्यों के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज करके अगली कार्रवाई कर रही है। ज्ञात हो कि 18 साल से कंम आयु की लड़की का विवाह कानूनी तौर पर गलत है। इसके बाद भी लड़की का दादा 13 साल की आयु में ही उसका विवाह तो कर ही रहा था। दुल्हा भी लड़की से आयु में 3 गुना ज्यादा था।
बाल-विवाह, इंदौर न्यूज, इंदौर में बाल-विवाह, इंदौर लेटेस्ट न्यूज

