Site icon SHABD SANCHI

मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान लोक का किया लोकापर्ण, कहा सच्चा वादा और पक्का काम

पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा के जामसांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक का चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकापर्ण किए है। इस दौरान सीएम ने 362 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करके इस जिले के विकास का बड़ी सौगात दे दिए है। उन्होंने जामसांवली श्री हनुमान लोक के दूसरे चरण के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए बताया कि यहां श्रद्धालुओं के लिए 10 बिस्तर का छोटा अस्पताल भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल से राजा रामचंद्र धाम ओरछा के लिए पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ होगा। श्री हनुमान लोक का लोकार्पण प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के प्रति सरकार की आस्था को प्रकट करता है।

सच्चा वादा और पक्का काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार के कामों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम“ के ध्येय को साकार करते हुए संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रही है। उन्होने कहा कि उज्जैन में 3 साल पहले बाबा महाकाल का महालोक बना। उसके बाद प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों को धाम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

दिए ऐसी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 111 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और 251 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की बहनों को ऋण स्वीकृति पत्र और किसानों को पट्टों का वितरण किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पांढुर्णा जिले की पहचान संतरे की डलिया भेंट की गई।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी प्रद्युमन सिंह तोमर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी, सौंसर विधायक विजय चौरे, पांढुर्णा विधायक नीलेश उईके, पूर्व राज्यमंत्री नाना भाऊ मोहोड़, जामसांवली श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।

Exit mobile version