Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का शुभारंभ

Chief Minister Girl Marriage and Nikah SchemeChief Minister Girl Marriage and Nikah Scheme

Chief Minister Girl Marriage and Nikah Scheme

Chief Minister Girl Marriage and Nikah Scheme: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत, आज रीवा जिले में एक विशाल जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के मैदान में हुए इस पुनीत और भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह सम्मेलन गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें : सैनिक स्कूल रीवा में आर्मी और नेवी चीफ ने किया छात्रों का मार्गदर्शन, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

बड़ी संख्या में जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन

सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बना। सम्मेलन में बड़ी संख्या में वर-वधू और निकाह के लिए जोड़ों ने एक साथ नए गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरों की रस्में पूरी की गईं। साथ ही इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए रस्में संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सभी नव-दंपत्तियों को सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है।

Exit mobile version