Site icon SHABD SANCHI

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुचे आंगनवाड़ी केंद्र और अस्पताल, मची खलबली

टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र और जिला अस्पताल का औचक निरिक्षण पर पहुच गए। जिससे प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग में खलबली मच गई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चौंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सर्पदंश के मरीज 2 एवं एक्सीडेंट के मरीज से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआरसी केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।

बहनों ने बांधे रक्षासूत्र

तखा का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी बेटियों, लाडली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें पवित्र रक्षासूत्र (राखी) बांधी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में दिए है।

वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन संस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने हाथों से नन्हीं बालिका वैष्णवी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने बच्ची के उज्जवल भविष्य का शुभाशीष दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों और गर्भवती, धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई कक्ष का विशेष रूप से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने तखा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर जनता का अभिवादन किया और उनकी समस्याओं को सुना।

Exit mobile version