Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी पहुचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कहां बीएलओं चुनाव आयोग के अंहम कड़ी, दिए बड़ा संकेत

इंदौर। अपने दो दिवसीय दौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुचे है। उन्होने मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में कहा कि बीएलओ चुनाव आयोग के व्यवस्था की सबसे अंहम कड़ी है। वे अपने एमपी दौरे के दौरान बूथ लेवल के अधिकारियों से चर्चा कर रहे है। आयुक्त ने कहा कि बीएलओं के साथ होने वाला संवाद चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। उन्होने मध्यप्रदेश की एसआईआर अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि एमपी के बीएलओं का कार्य सराहनीय है और उनके कार्य पर उन्हे गर्व है।

ओंकारेश्वर और महेश्वर जाऐगे आयुक्त

अपने एमपी दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ओंकारेश्वर और महेश्वर जाऐगे और दर्शन पूजन में हिस्सा लेगें। इसके साथ ही वे अन्य कार्यक्रमों में सिरक्त करने के बार रविवार की रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाऐगे। ज्ञात हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार का यह पहला दौरा है।

एमपी में चुनावों की बड़ी तैयारी

मुख्य चुनाव आयुक्त के एमपी दौरे को लेकर कई तरह के अटकलें लगाई जा रही है। एक तो दतिया में उप चुनाव इसी महीने हो रहा है। तो वही आने वाले समय में नगरीय निकाय, पंचायत एवं विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनाव होगे। कहने का मतलब है कि आगामी तीन वर्ष चुनावी वर्ष एमपी के लिए होने जा रहा है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त का एमपी दौरा होना काफी अंहम माना जा रहा है, तो बीएलओं की जिस तरह से खुलकर उन्होने तरीफ किए है, उससे यह भी माना जा रहा है कि भविष्य में उन्हें चुनाव आयोग की ओर से और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

मुख्य बिंदु और दिए गए संकेत:

Exit mobile version