बनेगी छावा 2! इस बार किसका किरदार निभाएंगे विक्की कौशल?

Chhaava 2 Release Date: विक्की कौशल के फ़िल्मी करियर की सबसे कमाऊ फिल्म छावा का सीक्वल (Chhaava Sequel) बनने वाला है. साल 2025 की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक छावा ‘क्षत्रपति शिवाजी महाराज’ के बेटे क्षत्रपति सांभाजी महाराज पर आधारित थी. इस फिल्म में 807 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. फिल्म की ग्रैंड सक्सेस को भुनाने के लिए मेकर्स अब छावा पार्ट 2 बनाने की सोच रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के बेटे यानी शाहू महाराज पर आधारित होगी. जिसमे विक्की कौशल संभाजी महाराज और शाहू महाराज दोनों के किरदार में दिखाई दे सकते हैं.

दरअसल संभाजी की मौत के बाद रायगढ़ का किला मुगलों के कब्जे में चला गया था. ऐसे में शाहूजी और उनकी मां येसूबाई को भी मुगलों ने कैद कर लिया था. यही कारण है कि शाहू का पूरा बचपन मुगलों की कैद में ही बीता था. औरंगज़ेब की मौत के बाद वो उस कैद से रिहा हुए और कुछ समय बाद छत्रपति बने. मगर छत्रपति बनने के लिए उन्हें अपनी सौतेली चाची ताराबाई की सेना के सामने खेड़ के युद्ध में उतरना पड़ा था. उस लड़ाई में जीत के बाद ही शाहू मराठा साम्राज्य के कर्ता-धर्ता बने थे. यह फिल्म उसी संगर्ष पर आधारित होगी।

खबर है कि विक्की कौशल इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी रख रहे हैं, उनकी छावा के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर से बात भी शुरू हो गई है. लक्ष्मण उतेकर फ़िलहाल श्रद्धा कपूर के साथ ”इथा’ की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसा अनुमान है कि इस फिल्म की शूटिंग 2027 से शुरू हो सकती है.

इधर विक्की भी बीजी चल रहे हैं वे संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एन्ड वॉर के शूट में व्यस्त हैं. इसके बाद विक्की कौशल मैडॉक फिल्म्स की ‘महावतार’ में भगवान परशुराम के रोल में नजर आएंगे जो छावा से 6 गुना ज्यादा बड़ी फिल्म है. इन दोनों प्रोजेक्ट्स को निपटाने के बाद ही विक्की छावा 2 का काम शुरू कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *