सतना। बहुचर्चित बारापत्थर हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पिता-पुत्र पर गोली चलाया था। जिसमें पिता की मौत हो गई थी। यह घटना सतना जिले के नागौद थाना अंतर्गत बारापत्थर में 5 मार्च को घटित हुई थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रूपए का ईनाम घोषित कर किए हुए था।
बांदा से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बांदा इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन यादव बांदा क्षेत्र में मौजूद है और वहां से निकलने की तैयारी में है। जिस पर नागौद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और नागौद लेकर आई है। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को सतना न्यायायल में पेश किया है। जंहा उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह थी घटना
पुलिस के अनुसार यह घटना 5 मार्च की रात नागौद क्षेत्र के बारापत्थर गांव में हुई थी। आरोपियों ने अभय उर्फ बबलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसमें अभय की मौत हो गई थी, जबकि उसका बेटा राणा यादव गोली लगने के कारण घायल हो गया था। पुलिस को आरोपी की तब से तलाश थी।

