Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में फिर बारिश के आसार, नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

एमपी वेदर। मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदला रहा है और इससे एमपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते एमपी के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। बदले हुए मौसम से एमपी में 20 से 23 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20, 21 और 22 अक्टूबर को बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 21 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना भी है। 21 और 24 अक्टूबर को भी दो नए वेदर सिस्टम सक्रिय होने वाले है, जिसका प्रदेश पर असर देखने को मिलेगा।

पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने संभावन जताई है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड़ पड़ना शुरू हो जाएगी जो जनवरी तक बनी रहेगी। इस बार ठंड का असर फरवरी तक जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले सर्दियों के मौसम में 2010 के बाद सबसे भीषण ठंड का अहसास हो सकता है। सर्दियों के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है, उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अधिक संख्या में प्रभावित करेंगे। आईएमडी ने भी जल्द ही ला-नीना परिस्थितियां विकसित होने की पुष्टि की है।

बढ़ रहा रात का तापमान

हवा की दिशा बदलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ज्यादातर शहरों में पारा 20 डिग्री से अधिक रहा। रीवा ही ऐसा शहर है, जहां पारा 15 डिग्री के आसपास है। दूसरी ओर, दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, खजुराहो में पारा 33 से 34 डिग्री के बीच चल रहा है।

Exit mobile version