Site icon SHABD SANCHI

Rewa News: “एक बगिया मां के नाम” अभियान को लेकर पंचायतों पर फूटा गुस्सा, सीईओ ने दी 3 दिन की मोहलत

Ek Bagiya Maa Ke Naam

Ek Bagiya Maa Ke Naam

CEO’s anger erupts over negligence in “Ek Bagiya Maa Ke Naam” in Rewa: रीवा। जनपद पंचायत रीवा में “एक बगिया मां के नाम” अभियान की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ ने कड़ा असंतोष व्यक्त किया है। एक समीक्षा बैठक में अभियान की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीईओ ने सरपंचों, सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को सख्त चेतावनी दी है।

बैठक में यह सामने आया कि तकनीकी सहायक और सरपंच लॉगिन से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद भी कई ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं किए गए हैं। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीईओ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि फेंसिंग (बाड़ लगाने) का कार्य अगले तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तय समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की स्थिति भी सामने आई:

सीईओ ने साफ चेतावनी दी है कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी लोग समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। बैठक में जनपद सीईओ, पीओ मनरेगा, एपीओ, सहायक लेखाधिकारी, एसबीएम प्रभारी, उपयंत्री सहित सभी सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।

Exit mobile version