नईदिल्ली। तकरीबन दो महीने के अंतराल में एक बार फिर रविवार की रात ईरान और इजराइल ने एक दूसरे पर हमला बोल दिए है। मीडिया खबरों के तहत ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें चलाई है तो इजराइल ने तेहरान को निशाना बनाया है। इस घटनाक्रम से युद्ध समाप्त करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों को बड़ा झटका लग सकता है।
अप्रैल में हुआ था युद्धविराम
ज्ञात हो कि ईरान पर इजराइल और अमेरिका के बीच भंयकर युद्ध जारी रहा। जिससे दुनिया भर के लोगो में वैश्विक आर्थिक संकट शुरू हो गया। इस बीच अप्रैल की शुरुआत में युद्धविराम की घोषणा कर दी गई थी। तो वही एक बार ईरान-इजराइल के बीच हुए हमले से युद्ध की आहट नजर आने लगी है।
यहां किया गया हमला
जो जानकारी आ रही है उसके तहत ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा- यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजराइल के कई हिस्सों में सायरन बजे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजराइल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इजराइली सेना ने कहा कि उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोट हुए। दावा किया गया है कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।

