Site icon SHABD SANCHI

CBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट में संशोधन, इस डेट के बदले गए एग्जाम

CBSE school students checking board examination date sheet update

CBSE। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड –CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा की है। CBSE के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा जो पहले 3 मार्च को निर्धारित थी वे अब 11 मार्च को आयोजित की जाएगी।
वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा की तिथि 3 मार्च के स्‍थान पर अब 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से तिथियों में यह बदलाव किया गया है। सीबीएसई ने स्कूलों से भी अनुरोध किया है कि वे इस सूचना को सभी संबंधित छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं।

इस डेट से शुरू होगी परीक्षा

ज्ञात हो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी किया था। जिसके तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 घोषित किया गया था, जिसमें से उक्त परीक्षा की डेट में संशोधन किया गया है। सभी परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से 12.30 या 1.30 बजे तक होंगी, विषय के अनुसार समय तय किया गया है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version