Site iconSite icon SHABD SANCHI

भोपाल पहुची सीबीआई की टीम, त्विशा मौत मामले में घटनास्थल का निरिक्षण करके पूर्व जज से की पूछताछ

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित त्विशा मौत मामले की जांच सीबीआई की टीम मंगलवार को दिल्ली से भोपाल पहुची। सीबीआई की टीम भोपाल में घटना स्थल का सघन भ्रमण करने के साथ ही वहां के सीसीटीवी फुटेज एवं पुलिस से सारे दस्तावेज अपने कब्जे में लिए है। सीबीआई ने त्विशा की सास एवं पूर्व जज गिरिबाला सिंह से पूरे मामले में पूछताछ की है। सीबीआई के फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अधिकारियों ने उस स्थान की बारीकी से जांच की और पूरे घटनाक्रम का साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम सीन को समझा।

यह था मामला

ज्ञात हो कि मॉडल एवं वकील सामर्थ सिंह की पत्नी त्विशा का भोपाल के ससुराल स्थित घर के छत पर लटकता हुआ शव पाया गया था। उसकी मौत को मायके पक्ष के लोगों ने कोई साधारण मौत नही बल्कि हत्या का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग पर अड़े रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले की सीबीआई जांच करवा रहे है। जिसके तहत अब सीबीआई ने कमान सम्हाल लिया है और मंगलवार को इस मामले में कई अंहम जांच किए है।

Exit mobile version