Site iconSite icon SHABD SANCHI

अयोध्या चढ़ावा चोरी में इन 8 लोगों पर अपराध दर्ज, अधिवक्ताओं ने पैरवी से किया इंकार

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है तो जिन लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है। उनकी पैरवी न करने का ऐलान फैजाबाद बार एसोसिएशन ने किया है। सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जा रही है।

बार एसोसिएशन ने लिया कड़ा निणर्य

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बार एसोसिएशन ने कड़ा निणर्य लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि जो भी अधिवक्ता पैरवी करेगा, उस पर पांच लाख का जुर्माना लगेगा। साथ ही लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। यही नहीं उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के अयोध्या छोड़कर जाने की मांग की।

8 लोगो पर मामला दर्ज

बताते चलें कि मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने गणना में शामिल कर्मियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्रा व पर्यवेक्षणीय कर्मी सुभाष श्रीवास्तव व महासचिव चंपत राय के चालक रामशंकर उर्फ टिन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसी आधार पर पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version