Cancer Foods: कैंसर की बीमारी किसी खास भोजन को खाने से नहीं होती है बल्कि लंबे समय तक अपनी गई गलत खानपान की आदतों से हो सकती है, जिसको समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। डॉक्टर के द्वारा कैंसर की बीमारी होने के गलत खान-पान के बारे में जानकारी बताई गई है, जिसे हम आपको बताते है।

कैंसर, प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट से होगा?
डॉक्टर का मानना है की प्प्रोसेस्ड मीट जैसे मिट सॉसेज, सलामी और बेकन का रोज सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर इसका असर हो सकता है। इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव शरीर में एक ऐसे केमिकल को बना सकते हैं जो लंबे समय में आपके शरीर में कैंसर के खतरे से जुड़े कारक बन सकता है। इसी तरह लाल मीट अधिक खाने से भी या फिर बहुत तेज आंच पर पका कर खाने से आपको कैंसर खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़े : Vitamin D Deficiency भारत में क्यों बन रही हैं एक नई हेल्थ की चुनौती?
ज्यादा नमक और अचार भी हो सकते हैं Cancer Food
भारतीय खान मन में आचार एक अहम हिस्सा होता है। लेकिन अगर अधिक नमक वाले खाने को खाया जाए तो पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक इनका ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़े गंभीर समस्या होने के साथ-साथ कैंसर के रिस्क भी बढ़ जाते हैं। इसलिए डॉक्टर के द्वारा नमक और अचार का सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
तला और जला खाना क्यों माना जा रहा है Cancer का भोजन
बहुत ज्यादा तला हुआ या फिर जला हुआ खाना केमिकल बन सकता है जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। हाई टेंपरेचर में कुकिंग करने के दौरान बनने वाले कंपाउंड्स कोशिकाओं को ज्यादातर प्रभावित करते हैं इसलिए बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में खाना बनाना भी हेल्थ रिस्क होता है।
सुपारी और शराब का संबंध कैंसर से
डॉक्टर के अनुसार सुपारी का लगातार सेवन करने से मुंह से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती है। वही शराब आप शरीर में एक ऐसे तत्व को बना सकता है जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी वजह से इन दोनों को संभावित कैंसर का भजन कहा जा सकता है।
ये भी पढ़े : HPV Vaccine अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर को रोकने का लक्ष्य
बहुत गरम पेय पदार्थ या फंगस लगे अनाज
अगर आप बहुत गर्म चाय और कॉफी पीने की आदत लगाए हुए हैं तो ऐसे में आपके खाने की नली को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा नामी में रखे हुए अनाज या डालो में फंगस लगने से टॉक्सिन बन सकता है जो लीवर के लिए खतरनाक होता है। डॉक्टर का कहना है कि कोई भी एक भोजन को खाने से कैंसर नहीं होता है। इसलिए हम किसी भी भोजन को Cancer Foods नहीं कह सकते हैं।असली खतरा तब होता है जब लंबे समय तक हम असंतुलित मात्रा में भोजन को खाएं इसलिए सही तरीके से खाना को पकाकर खाना चाहिए।
