आज का सवाल है ”क्या अमेरिकी राष्ट्रपति किसी दूसरे देश का राष्ट्रपति बन सकता है? Can the American president become the president of another country?
Trump Venezuela Acting President: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से पूरी दुनिया परेशान है, ट्रंप अब दुनिया के सबसे ताकतवर देश के जिम्मेदार राष्ट्रपति नहीं बल्कि एक ताकतवर विलन की भूमिका निभा रहे हैं जिसकी जिद एक बिगड़ैल बच्चे की तरह है. वेनेज़ुएला पर अवैध सैन्य कार्रवाई करने के बाद और वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को गैरकानूनी तरीके से अगवा करने के बाद ट्रंप ने खुद को वेनेज़ुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट घोषित (Trump Venezuela Acting President) किया है.
11 जनवरी 2026 को ट्रंप ने Truth Social पर एक डिजिटली एडिटेड इमेज पोस्ट की, जो विकिपीडिया पेज जैसी दिखती है। इसमें ट्रंप का ऑफिशियल पोर्ट्रेट है और उन्हें “Acting President of Venezuela, Incumbent January 2026” बताया गया है। साथ ही उन्हें अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में भी लिस्ट किया गया है (कार्यभार ग्रहण: 20 जनवरी 2025)। यह कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है—न कोई एक्जीक्यूटिव ऑर्डर, न व्हाइट हाउस स्टेटमेंट।
हालांकि ये घोषणा आधिकारिक रूप से अमेरिकी सरकार द्वारा किसी आदेश को जारी कर नहीं हुई है यह सिर्फ ट्रंप का गैरजिम्मेदाराना रवैया है जो पूरी दुनिया में अमेरिका की खिल्ली उड़वा रहा है लेकिन ट्रंप जैसे लीडर का कोई भरोसा नहीं है वो सच में खुद को वेनेज़ुएला का प्रेसिडेंट मान बैठे हैं क्योंकी अनाधिकारिक रूप से अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर कब्जा तो कर ही लिया है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ट्रंप एक साथ अमेरिका और वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति रह सकते हैं? (Can Trump be President of the United States and Venezuela at the same time?)
ट्रंप को वेनेज़ुएला का राष्ट्रपति बनने के लिए अमेरिकी संविधान इजाजत देता है?
Does the US Constitution allow Trump to become President of Venezuela: इस सवाल का जवाब है नहीं और इसका कोई लूप होल नहीं है. अमेरिकी संविधान राष्ट्रपति को किसी दूसरे देश का एक्टिंग प्रेसिडेंट बनने का कोई अधिकार नहीं देता। बल्कि Foreign Emoluments Clause (Article I, Section 9, Clause 8) स्पष्ट रूप से रोकता है: कोई ऑफिस होल्डर (राष्ट्रपति सहित) बिना कांग्रेस की सहमति के विदेशी राज्य से कोई “Office” स्वीकार नहीं कर सकता।
तो ट्रंप आधिकारिक, संवैधानिक और कानूनी रूप से वेनेज़ुएला के एक्टिंग प्रेसिडेंट नहीं बन सकते मगर बात वहीं आकर रूकती है कि आधिकारिक, संवैधानिक और कानूनी जैसे शब्द ट्रंप की सरकार में नहीं है. उनको जो मन में आता है वो करते हैं भले ही वो मानवता के खिलाफ हो या NATO और UN के.

