Site icon SHABD SANCHI

एमपी में 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण, बुनियादी ढांचे एवं सड़क नेटवर्क पर कैबिनेट ने लिया फैसला

भोपाल। सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में मंत्रि-परिषद ने अंहम फैसला लिए है। मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाएं के लिए कुल 10,801 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत किया है। जिससे प्रदेश की सड़कों को बेहतर बनाने का काम किए जाने सहित अन्य जरूरी काम-काज हो सकेगें।

मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावों को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में 6 नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। जिसके तहत राजगढ़, नीमच, सिंगरौली, मंडला, शिवपुरी एवं मंदसौर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके वहां की सुविधाओं को बढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार ने अपनी सहमति दे दिया है। इसी तरह सामाजिक योजनाओं की निरंतरता और सागर की सिंचाई परियोजना सहित अन्य बिदुंओं पर अपनी मोहर लगाई है।

एमपी में मनाया जाएगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

राज्य सरकार ने निणर्य लिया है कि राज्य में 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जाएगा। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालयों में भी इससे जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

Exit mobile version