Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी में बस ने बाइक को मारी टक्कर, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का टूटा कंधा

SidhiSidhi

Sidhi

Bus collides with bike in Sidhi PWD employee’s shoulder breaks: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगंज में सोमवार दोपहर उर्मालिया ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस भंवरसेन पुल से रीवा की ओर जा रही थी।

हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी मंगलदीन कुशवाहा निवासी ग्राम चोरगढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे शिकारगंज कार्यालय में कार्यरत हैं, हादसे में उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद एंबुलेंस के इंतजार में घायल करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने घायल को ऑटो से रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि बस और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version