Burhanpur Love Jihad Case: एक कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने वाला युवक उसके साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाने के बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगभग एक साल से मतांतरण करवाने और निकाह के लिए दबाव बना रहा था। परेशान हो चुकी किशोरी ने आखिरकार यह बात अपने स्वजनों को बताई, जिसके बाद मंगलवार शाम को वह अपने परिवारजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Burhanpur Love Jihad Case: बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शेख अरशद पर कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा को सोशल मीडिया के जरिए फंसाने, फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर मतांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि वह फिलहाल फरार है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2025 में आरोपी शेख अरशद ने स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद इंस्टाग्राम पर भी कनेक्ट हो गए। दोनों के बीच नियमित चैटिंग शुरू हो गई। जुलाई 2025 में पहली मुलाकात बुरहानपुर के एक रेस्टोरेंट में हुई। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को कई बार अलग-अलग जगहों पर घुमाने ले गया, जिसमें कैफे, असीरगढ़ और ठाटर खामला शामिल हैं। इस दौरान उसने गले में हाथ डालकर सेल्फी ली और अवैध संबंध बनाने का भी दबाव बनाया।
फोटो वायरल करने की धमकी से धर्म परिवर्तन का दबाव
आरोपी ने छात्रा के साथ खींची गई तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उस पर लगातार मतांतरण (धर्म परिवर्तन) और निकाह करने का दबाव बनाया। करीब एक साल तक परेशान रहने के बाद किशोरी ने यह बात अपने परिवार को बताई। मंगलवार शाम परिवार के सदस्यों के साथ शाहपुर थाने पहुंचकर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी शेख अरशद के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम (Religious Freedom Act), एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और उसकी चैटिंग तथा सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच भी शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान और सामाजिक प्रतिक्रिया
जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख अरशद, अरशत नगर परिषद शाहपुर के भाजपा पार्षद शेख साकिर का पुत्र है। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
