Site icon SHABD SANCHI

बुंदेली गायक सुनील लोधी की ऑखों को मिलेगी रोशनी, फिल्म हनुमान अंश की टीम आई आगे, मुंबई में होगा ईलाज

भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक कलाकार एवं बुंदेली गायक सुनील लोधी भले ही ऑखो ने नही देख पाते हो, लेकिन उनकी ठेठ बुंदेली शैली और सुरीली आवाज ने उन्हे देश भर में खास पहचान बनाई है। सागर निवासी दृष्टिबाधित लोक गायक को अब एक नई उम्मीद नजर आ रही है, क्योकि उनकी ऑखों का ईलाज कराने के लिए फिल्म हनुमान अंश की टीम आगे आई है। फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने मुंबई के एक प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ से उनकी आंखों की जांच करवाने जा रही है। इसके लिए उन्हे मुंबई ले जाया जाएगा। जांच के बाद डॉक्टर के परामर्श पर उनके ऑखों का ईलाज संभव होगा।

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान भजन का किया था गायन

ज्ञात हो कि नीम करौली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित बहुचर्चित हिंदी फिल्म हनुमान अंश के सुपरहिट भजन मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…भजन को बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी ने बड़े ही सुरा से गाया था। उनकी गायकी ने हर किसी का दिल जीत लिया। दृष्टिबाधित होने के बाद भी सुनील ने हिम्मत नही हारे और उन्होने लोक गायकी को अपने जीवन में उतारा है। अब उनके ऑखो की रोशनी की उम्मीद जगी है और जल्द ही मुंबई में ऑखों का ईलाज होगा।

सीएम मोहन ने किया है अस्वस्थ

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व में हुई लोक गायक सुनील के इलाज के लिए हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराने का भरोसा दे चुके हैं और अब हनुमान अंश की टीम और फिल्म की निर्माता निर्देशक उनकी ऑखों का ईलाज कराने के लिए आगे आए है। जानकारी के तहत सुनील बचपन से दृष्टिबाधित है, लेकिन आज देश भर के संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।

Exit mobile version