famous singers Rihanna। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में रहने वाली दुनिया की सबसे famous singers में से एक रिहाना के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आ रही है। सिंगर्स रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित आवास में गोली चलाए जाने के घटना की पुष्टि लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने किया है। जिसमें बताया गया है कि हमलाबर ने 5 से 7 राउंड गोली चलाई है। गोली घर के गेट में लगी है। इस घटना में कोई जनहानि सामने नही आई है, हांलाकि इस दौरान घर में उनका परिवार मौजूद था।
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
जानकारी के तहत पुलिस ने Singers Rihanna के घर में चलाई गई गोली मामले में 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि घटना के बाद महिला कार से भाग रही थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने गोली क्यू चलाई है यह अभी कंफर्न नही हुआ है।
कौन हैं रिहाना
38 साल की Rihanna।अपने पार्टनर, रैपर रॉकी और अपने तीन बच्चों के साथ बेवर्ली हिल्स वाले घर में रहती हैं। ग्रैमी-विनिंग आर्टिस्ट, जिनका असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है, दुनिया के सबसे प्रभावशाली सिंगर और एंटरप्रेन्योर में से एक हैं। अपने म्यूजिक करियर के अलावा, उन्होंने अपने ब्रांड के जरिए एक ग्लोबल बिजनेस एम्पायर बनाया है। जिसमें फैशन, कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी वेंचर शामिल हैं, हांलाकि घर में घटी घटना को लेकर सिंगर के प्रतिनिधियों ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।
