Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में कोलकाता की युवती से हैवानियत, निर्वस्त्र मिली पीड़िता, 5 आरोपी गिरफ्तार

गुना। अपने मित्र के साथ टेकरी सरकार के दर्शन कर लौट रही युवती के साथ आधा दर्जन रहे बदमाशों ने निर्वस्त्र करके हैवानियत किए, तो वही उसके मित्र के साथ जमकर मारपीट किए है। चीख पुकार सुनकर पुलिस मौके पर पहुची और युवक-युवती को ले गई। उनकी शिकायत पर अपराध दर्ज करके पुलिस अब तक 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके अन्य साथी फरार है। यह घटना गुना जिला मुख्यालय से सटे बोरखेड़ा के जंगल से सामने आई है।

कोलकाता से आई थी युवती

जानकारी के तहत पीड़िता युवती मूलतः कोलकाता की रहने वाली है। वह झारखंड निवासी और नेशनल फर्टीलाइजर्स में अभियंता अपने मित्र के यहां आई हुई थी। गुरुवार रात टेकरी सरकार के दर्शन कर वह अपने मित्र के साथ वापस एनएफएल लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने बाइक पंचर होने के बहाने उन्हें रोका और जंगल में खींच ले गए थे। जहां युवती के साथ हैवानियत किए।

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने स्थानीय गांव बोरखेड़ा के बबलू बंजारा, महेंद्र बंजारा, दिनेश बंजारा, खजरा के छोटू बंजारा और विन्याकी के सरदार बंजारा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में सात बदमाश शामिल थे। दो और आरोपितों की पहचान हो गई है। उनकी धरपकड़ की कोशिश जारी है।

घटना की मुख्य बातें

Exit mobile version