Site icon SHABD SANCHI

सीआईडी शो बनाने वाले निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह का निधन, 28 को होगा अंतिम संस्कार

नईदिल्ली। मशहूर टीवी शो सीआईडी और आहट जैसे टीवी सीरियल बनाने वाले निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह का 27 अक्टूबर 2026 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। देहरादून में जन्मे बृजेंद्र पाल सिंह ने भारतीय टेलीविजन को सबसे लंबे समय तक चलने वला क्राइम शो सीआईडी बनाया। यह शो साल 1998 में शुरू हुआ था और लगातार दो दशकों से प्रसारित हो रहा है।

खुद भी निभाया किरदार

निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह ने भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले लोकप्रिय शो सीआईडी और हॉरर शो आहट जैसे सीरियल का निर्माण और निर्देशन तो किया ही था। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी में डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले की भूमिका भी निभाई थी।

बनाया है विश्व रिकार्ड

सीआईडी के एक विशेष एपिसोड को 111 मिनट तक बिना रुके एक ही शॉट में फिल्माने के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। वे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी रह चुके हैं। भारतीय टेलीविजन पर हॉरर जॉनर को स्थापित करने में इस शो की बड़ी भूमिका रही। इसके अलावा उन्होंने श्खाकीश्, श्अभयश् और श्सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन्सश् जैसे कई चर्चित शोज का निर्माण और निर्देशन किया था।

Exit mobile version