Border 2 Box Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाहॉल्स में गदर मचा रही है। फिल्म में Sunny Deol के किरदार को देखकर फैंस नॉस्टेल्जिक फील कर रहे हैं और फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) दिलजीत दोसांज और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की परफॉर्मेंस को लेकर भी खूब तालियां मिल रही हैं. बॉर्डर 2 को (Border 2 Review) अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी (Border 2 Opening Day Collection) अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई
Border 2 1st Day Collection: फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है. बॉर्डर 2 ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपए की कमाई की है. Border 2 Gross Collection की बात करें तो आंकड़ा 36 करोड़ के पार है.
ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि शनिवार को फिल्म पहले दिन से ज्यादा कलेक्शन करेगी और फिर रविवार की छुट्टी के दिन कलेक्शन 50 करोड़ और सोमवार यानी 26 जनवरी को फिल्म कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
फैंस के दिलों में बॉर्डर फिल्म बसी हुई है. फिल्म में इस्तेमाल हुए पुराने गानों को सुनकर लोग पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं. कुलमिलाकर फिल्म को जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
