Site icon SHABD SANCHI

Dharmendra Vinod Khanna Amitabh Bollywood Nostalgia: वह सुनहरा दौर जब स्टार का नाम ही मूवी के हिट होने के लिए काफी था

Dharmendra, Vinod Khanna and Amitabh Bachchan Bollywood Golden Era Nostalgia

Bollywood Nostalgia: धर्मेंद्र–विनोद–अमिताभ का सुनहरा दौर

Dharmendra Vinod Khanna Amitabh Bollywood Nostalgia: आज का सिनेमाई दौर भारी भरकम बजट, बड़े-बड़े हाईटेक वीएफएक्स पर टिका है। लेकिन एक समय था जब फिल्में केवल कलाकार के नाम पर ही सुपरहिट हो जाया करती थी। जी हां, यह बहुत सुनहरा दौर था जब धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन जैसे सितारे फिल्म में होना ही उस फ़िल्म की सफलता की गारंटी होती थी। भले ही दर्शकों को कहानी के बारे में भी कुछ पता नहीं होता था, ना मूवी का कोई गाना पहले से रिलीज होता था। केवल शहर या गांव की सड़कों पर लगते थे मूवी के पोस्टर, इन पोस्टर में दिखता था केवल हीरो का चेहरा और यह चेहरा ही काफी होता था थिएटर को हाउसफुल करने के लिए।

Dharmendra Vinod Khanna Amitabh Bollywood Nostalgia

हीरो को देखने के लिए लोग हाउसफुल कर देते थे थियेटर

जी हां, हम उसे दौर की बात कर रहे हैं जब धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, राजेश खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार अपने नाम के दम पर ही मूवी को हिट करवा देते थे। पोस्टर्स देखकर ही लोग थिएटर की ओर खिंचे चले जाते, थिएटर हाउसफुल हो जाते थे और मूवी हो जाती थी सुपर डुपर हिट। यह वह समय था जब स्टार पावर सच में पावर हुआ करती थी और लोग केवल फिल्म नहीं बल्कि स्टार को देखने, उसके डायलॉग सुनने थिएटर में जाया करते थे। और आज हम आपको ऐसे ही कुछ दिक्कज़ कलाकारों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से बॉलीवुड की इमारत शान से खड़ी है।

बॉलीवुड के वे दिग्गज कलाकार जिन्होंने 1960 से 1970 के बीच धाक जमाई

और पढ़ें: Dharmendra Last Bollywood Movie: धर्मेंद्र की आगामी फिल्म Ikkis रखेगी धर्मेंद्र को बॉलीवुड में हमेशा अमर

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version