बॉलीबुड न्यूज। बॉलीवुड में दूसरे या तीसरे विवाह का चलन कोई नया नही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी दूसरी शादी कर लिए है। उन्होने अपने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में कानूनी तौर पर विवाह किए है। मीडिया खबरों के तहत अर्जुन रामपाल के इस शादी कार्यक्रम में उनके करीबी दोस्त मौजूद रहे। अर्जुन और गैब्रिएला शाम करीब 4 बजे ऑफिस पहुंचे थे। दोनों इस मौके पर कैजुअल कपड़ों में थे। उन्होने कानूनी तौर पर शादी की प्रक्रिया को रजिस्टर करवा कर एक दूजे के हो गए है।
अर्जुन की गैब्रिएला लम्बे समय से थी दोस्ती
अर्जुन और गैब्रिएला की दोस्ती लम्बे समय से थी और 2018 से दोनों रिश्ते में हैं। शादी से 7 साल पहले यानी 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला के पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ था। इसके चार साल बाद उनके दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। 2025 में अर्जुन ने गैब्रिएला से अपनी सगाई की जानकारी दी थी।
कौन है एक्टर अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, मॉडल और फिल्म निर्माता हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2001 में फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से की थी। शुरुआती दौर में उन्हें मॉडलिंग और विज्ञापनों से काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्हें फिल्म रॉक ऑन!! के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने ओम शांति ओम, रा.वन, हाउसफुल और राजनीति जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।
पहली पत्नी मेहर जेसिया
अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया है और उनकी शादी वर्ष 1998 में हुई थी। मेहर जेसिया एक पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल हैं। 21 साल तक साथ रहने के बाद वर्ष 2019 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं, माहिका और मायरा रामपाल।
दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिश्ते में आए। इस दंपती के दो बेटे हैं, जिनके नाम अरिक (जन्म 2019) और अरिव (जन्म 2023) हैं। अर्जुन और गैब्रिएला ने अब गोवा में आधिकारिक तौर पर अपनी शादी रजिस्टर कर ली है।

