Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी में पेड़ से टकराई बोलेरो, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

SidhiSidhi

Sidhi

Bolero collided with a tree in Sidhi 9 people of the same family injured: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के मगरोहर गांव के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मझौली गांव के साहू परिवार के सदस्य अपने-अपने बेटे का मुंडन कराने मैहर गए हुए थे। वहां से लौटते समय तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई।

हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया। पुलिस और खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों में प्रमिला साहू, माया साहू, वंदना साहू, पुष्पा साहू, चंद्र शेखर साहू, शिवानी साहू, बुटटन साहू, और खाली साहू शामिल हैं। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Exit mobile version