Site iconSite icon SHABD SANCHI

सिंगरौली : NH-39 के गड्ढे में मिला ट्रेलर चालक का शव: पैर पर चोट के निशान से मामला संदिग्ध, भड़के ग्रामीण

Body of trailer driver found in a pit in SingrauliBody of trailer driver found in a pit in Singrauli

Body of trailer driver found in a pit in Singrauli

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर त्रिमुला कंपनी के मुख्य गेट के पास शनिवार को एक ट्रेलर चालक का शव पानी से भरे गड्ढे में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी दुर्योधन यादव के रूप में हुई है। वह खड़िया से कोयला लादकर महान कंपनी की ओर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक के दाहिने पैर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे इस मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने एनएच-39 की खस्ताहाल स्थिति को लेकर जमकर आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि त्रिमुला गेट के पास लंबे समय से सड़क पर जानलेवा बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा रहता है। इसके अलावा स्थानीय निवासियों ने सड़क किनारे ढाबों पर अवैध शराब बिक्री और डीजल चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र में लगातार हादसे और संदिग्ध वारदातें हो रही हैं।

मामले की जांच कर रहे बरगवां थाने के सब इंस्पेक्टर सूरत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अन्य ट्रेलर चालकों से भी पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल (FSL) जांच के बाद ही हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version