शहडोल। एमपी के शहडोल में पदस्थ पुलिस इंस्पेक्टर कैलाश मिश्रा का गुरूवार की सुबह उनके सरकारी आवास में शव मिलने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पीएम करवाकर मौत के कारणों की जांच कर रही है। सहायक उप निरीक्षक का निधन हो जाने से पुलिस महकमें में शोक की लहर है।
डायल 112 में थी डुयूटी
जानकारी के तहत पुलिस इंस्पेक्टर श्री मिश्र का डायल-112 में ड्यूटी थी। सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और फोन रिसीव नहीं करने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे, जहां वह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार, कैलाश मिश्रा पुलिस लाइन न्यू कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 13 में अकेले रहते थे। बुधवार देर शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने सरकारी आवास चले गए थे। बताया गया कि सुबह डायल-112 में उनकी ड्यूटी शुरू होने का समय होने पर पायलट ने मोबाइल फोन से संपर्क किया, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कैलाश मिश्रा ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद पायलट ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
दरवाजा खोलकर पहुची पुलिस
कोतवाली पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मियों ने श्री मिश्र के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा तो श्री मिश्रा बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। जानकारी के तहत गुरुवार तड़के उनके सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने डायल-112 को बुलाया और जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार और दवा लेने के बाद वह वापस घर लौट आए थे। जांच में जुटी पुलिस का प्रथमदृष्टा में मानना है कि हार्ट-अटैक से पुलिस कर्मी की मौत हुई है, हांलाकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी का कहना है कि पुलिस इंस्पेक्टर के मौत के कारणों की जांच की जा रही है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकें।

