यूपी। उत्तर-प्रदेश के मेरठ का बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल, सौरभ सिंह की हत्या में दोषी करार हुए है, हांलाकि अदालत ने अभी सजा नही सुनाई है, लेकिन जिस निर्दयता के साथ मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ सिंह की हत्या अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर किया था। उससे उन्हे फांसी दिए जाने की सजा का डर सता रहा है। अदालत ने जब उन्हे इस मामले में दोषी करार दिया, तो दोनों के आशु छलक पड़े और वे रोते हुए अपने-अपने बैरक पहुचे थें।
14 अक्तूबर को सुनाई जाऐगी सजा
सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान और साहिल को अदालत 14 अक्तूबर को सजा सुनाऐगी। ज्ञात हो कि जिला कारागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बुधवार शाम करीब 4.35 बजे मुस्कान और साहिल की पेशी हुई। जब जिला जज ने उन्हें दोषी करार दिया था।
मिलने नही पहुचे परिजन
जानकारी के तहत अभी तक मुस्कान से मिलने उनके कोई भी परिजन जेल नही पहुचे, वह अपनी छोटी बेटी को हर समय गले लगाकर जेल में पूजा-पाठ कर रही है। खबरों के तहत वह अपनी बड़ी बेटी से मिलने की इच्छा भी जताई है, लेकिन जेल नियम के अनुसार अगर कोई परिजन जेल मिलने आता है, तभी बंदियों से उनकी मुलाकात करवाई जाती है।
मुस्कान और साहिल ने ऐसे की थी हत्या
हत्या की वारदात 3 मार्च 2025 की है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 की रात को अपने पति सौरभ राजपूत (जो मर्चेंट नेवी में थे) की घर पर हत्या कर दी थी। हत्या के अगले दिन साक्ष्य छिपाने के लिए सौरभ के शव के 15 टुकड़े किए गए। इसके बाद शव के उन टुकड़ों को एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में डाला गया और ऊपर से सीमेंट व रेत भरकर सील कर दिया गया। पुलिस ने बाद में ड्रम, चाकू, बर्तन और सीमेंट बेचने वाले दुकानदारों के बयान बतौर साक्ष्य जुटाए।
शिमला गए थे घूमने
शव को ठिकाने लगाने के बाद 5 मार्च को मुस्कान और साहिल शिमला घूमने निकल गए। शक से बचने के लिए मुस्कान ने सौरभ के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर कीं ताकि किसी को उसकी हत्या का संदेह न हो। सौरभ के वापस न लौटने पर परिजनों को शक हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद 19 मार्च 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया तथा घर से नीले ड्रम में बंद शव बरामद किया। इस मामले में 126 सुनवाई और 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए। अदालत अब इस मामले में 14 अक्टूबर 2026 को सजा का ऐलान करेगी।

