Blocked nose ke ghrelu upay: सर्दी जुकाम के दौरान अक्सर लोगों की नाक बंद हो जाती है और यह एक आम समस्या होती है जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। हाल ही में एक घरेलू उपाय में पोटली ट्रिक चर्चा में देखा गया है जिसे आसान और तुरंत राहत देने वाला प्रभावी उपाय बताया गया है लेकिन क्या यह तरीका सच में आपको काम करके देता है तो चलिए इस हम अच्छे से समझते हैं।
क्या है Blocked Nose और क्यों होती है ऐसी समस्या
बंद नाक की समस्या आमतौर पर लोगों में सर्दी या फिर किसी प्रकार के वायरल संक्रमण के कारण देखने को मिलती है इसमें नाक के अंदर सूजन आ जाती है और म्यूकस जमा हो जाता है जिस हवा का रास्ता बाधित हो जाता है। डॉक्टर के अनुसार यह स्थित अस्थाई होती है लेकिन कुछ मामलों में यह साइनस के इन्फेक्शन का भी संकेत देती है।
ये भी पढ़े: गर्मियों में मार्च-अप्रैल में आप भी पीते है Sugarcane Juice? तो जाने डॉक्टर की राय
दादी नानी की पोटली ट्रिक क्या है और कैसे काम करती है?
Blocked Nose में राहत पाने के लिए हमारे पूर्वजों के द्वारा यानी दादी नानी के द्वारा बताए जाने वाले नुस्खे में एक ट्रिक थी पोटली ट्रिक, जिसमें पोटली में अजवाइन नमक या काली मिर्च घरेलू चीजों को गर्म करके कपड़े में बांध लिया जाता है और इस पोटली को सूंघने के लिए नाक के पास रखा जाता है या फिर हल्का सेका जाता है जिससे हमें राहत मिलती है। गर्माहट के कारण नाक की नसों में रक्त संचार बढ़ जाता है और सूजन थोड़ी कम हो जाती है जिससे हमें सांस लेने में आसानी होती है।
कितना असरदार होता है यह उपाय
डॉक्टर का मानना है कि यह ट्रिक हल्की समस्या में अस्थाई रूप से राहत दे सकती है लेकिन इसको पूरी तरह से इलाज नहीं माना जा सकता है यह केवल लक्षण को कम कर सकता है लेकिन एलर्जी को खत्म नहीं करेगा। हर व्यक्ति पर इसका असर अलग-अलग देखा जा सकता है इसलिए इसे सहायक उपाय के रूप में ही समझे न की मुख्य इलाज की तरह।
ये भी पढ़े: दादी मां के टिप्स से बनाए Arthritis pain से राहत के लिए जादूगरी तेल..
ऐसे use करते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप पोटली ट्रैक अपनाते हैं तो आपको कुछ सावधानियां जरूरी रखनी होती है जैसे पोटली बहुत ज्यादा गम ना करना वरना आपकी त्वचा जल सकती है। छोटे बच्चों पर प्रयोग करते समय विशेष ध्यान रखें अगर तीन से चार दिन तक नाक बंद की समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर को दिखाएं।

