Site icon SHABD SANCHI

पाकिस्तान के मस्जिद में ब्लास्ट, जुमे की नमाज के दौराज आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल

पाकिस्तान। देश की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में शुक्रवा को आत्मघाती हमला हो गया। यह हमला उस समय हुआ जब जुमे की नमाज अता हो रही थी। जो खबरें आ रही है उसके तहत इस हमलें में अब तक 31 लोगो की मौत हो गई है, जबकि तकरीबन 169 लोग घायल हो गए है। हमले के बाद मौके पर राहत बचाव दल पहुच गया है और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घोषित की गई इमरजेंसी

ब्लास्ट के बाद पुलिस और बचाव सेवाएं लगी हुई है और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। घटना के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दिया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी इस्लामाबाद 11 नवंबर 2025 को आत्मघाती धमाका हुआ था। जिसमें 12 लोगो की जाने चली गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थें।

पाकिस्तान के मंत्री ने की निंदा

पाकिस्तान सरकार के मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा किए है। उन्होने लिखा कि हमले में मारे गए लोगों के लिए दुखी हूं। ऐसी आतंकी घटनाएं देश और लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकती। जरूरत है कि हम सब मिलकर शांति, सहनशीलता और स्थिरता के लिए एकजुट हों और कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों के साथ मजबूती से खड़े रहें।

Exit mobile version