Black Tomato benefits: आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स यानी डॉक्टर के द्वारा कल टमाटर खाने की बात की जाती है। सामान्य तौर पर लाल टमाटर से अलग दिखने वाले या गहरे रंग का टमाटर पोषण और एंटीऑक्सीडेंट गुना की वजह से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लेता है। खाली के लाइफस्टाइल रिपोर्ट्स में इसे डायबिटीज कंट्रोल से लेकर हार्ट हेल्थ तक के फायदे से जोड़ा जा रहा है हालांकि इस पर डॉक्टर एक संतुलित नजरिया अपनाने की सलाह देते हैं।
आखिर काला टमाटर क्यों है खास
Black Tomato का रंग हल्का गहरा बेगानी या लगभग काला ही होता है। जो इसमें मौजूद एंथोसाइएनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट के कारण होता है यही तत्व ब्लूबेरी जैसे फलों में भी पाया जाता है इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और कई प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो व्यक्ति के शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
ये भी पढ़े : Mosquito Coils सेहत के लिए खतरा? जाने, डॉक्टरों की चेतावनी
ब्लड शुगर मेंटेन करने में मदद करता है
डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार काला टमाटर का ग्लिसमिक इंडेक्स कम माना जाता है जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को तेजी से व्यक्ति के शरीर में नहीं बढ़ाता है। यही वजह है कि इस डायबिटीज फ्रेंडली फूड के रूप में देखा जाता है हालांकि डॉक्टर यह भी कहते हैं कि किसी एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहना सही प्लानिंग नहीं होती है।
व्यक्ति के वजन को नियंत्रित करने में मदद
कम कैलोरी और फाइबर की मौजूदगी काले टमाटर में होने के कारण वजन घटाने की डाइट में से शामिल किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के कारण लंबे समय तक पेट भरा होना महसूस होता है जिससे अनावश्यक खाने की आदत काम हो जाती है।
हृदय संबंधित रोगों के लिए भी लाभकारी
काला टमाटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो हृदय स्वास्थ्य जोड़कर देखा जा सकता है। डॉक्टर का मानना है कि बुरे कोलेस्ट्रोल लेवल को नियंत्रित करने में ये टमाटर मदद कर सकता है जिससे हृदय संबंधित जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।
आंखों और शरीर की इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
Black Tomato में मौजूद विटामिन A और C आंखों की सेहत और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी माने जाते हैं। अपने खाने में नियमित संतुलित आहार के साथ इसे शामिल करने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्व मिलता है।
ये भी पढ़े : Cancer Risk का खतरा अब कम उम्र में भी जाने क्या है कारण और बचाव उपाय
डॉक्टर की राय
कल टमाटर पोषण के लिए हाथ से फायदेमंद साबित होता है लेकिन इसे किसी बीमारी का इलाज मानना उचित नहीं है अगर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ इसका सेवन किया जा सके तो लाभ मिल सकते हैं।

